फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, महिला समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष में जमकर लाठी-डंडे चले। बवाल में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर बवाली फरार हो गए। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मारपीट की यह घटना रजबपुर थानाक्षेत्र के अतरासी गांव की है। यहां पर भूमि बंटवारे को लेकर अकबर और अहसान के परिवारों के बीच विवाद चल रहा हैं। आरोप है कि सोमवार को अकबर पक्ष ने अहसान और पत्नी रानी की लाठी-डंडो से मारपीट की। जिसमें अहसान की पत्नी रानी बेहोश हो गई। सूचना मिलते ही यूपी 112 और अतरासी चौकी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस को देखकर मारपीट करने वाले भाग निकले। जबकि रानी को इलाज के लिए 108 एबुलेंस से जोया सीएचसी में भर्ती कराया। चौकी प्रभारी मनोज बालियान का कहना हैं कि झगडे़ की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। घायल महिला को इलाज के लिए भेज दिया गया हैं। जैसे ही तहरीर मिलती हैं जांच कर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें