फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शादी समारोह में कहासुनी के बाद चले लाठी-डंडे, आठ पर केस

Thu, 28 Nov 2024 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

शादी समारोह में कहासुनी के बाद एक पक्ष ने दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। परिवार के सदस्यों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मामले में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जोया के मोहल्ला मुंशियान निवासी तेजपाल सिंह के बेटे सचिन का आरोप है कि 25 नवंबर को शादी समारोह में विकास, अमन, जतिन, निखिल, रोहित, अंकित, सौरभ, अनिकेत से कहासुनी हो गई थी। इस दौरान तो कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया था। हालांकि, आरोपियों ने धमकी दी थी कि गांव में नहीं घुस पाओगे। तुम्हें पहले ही जान से मरवा देंगे। आरोप है कि सचिन और उनके परिवार के सदस्य घर पहुंचे तो पहले से सभी आरोपी लाठी-डंडे लेकर खड़े थे। आरोपियों ने उसके और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। इसके बाद धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में सचिन की तहरीर पर विकास, अमन, जतिन, निखिल, रोहित, अंकित, सौरभ और अनिकेत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें