फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बरात में चलती थार पर खड़े होकर बरसाए नोट

Wed, 26 Nov 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
हसनपुर में चलती कार से नोट बरसाते युवक। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
हसनपुर। नगर में चलती बरात की थार पर खड़े होकर युवकों ने नोट बरसाए। पैसे लूटने के लिए लोगों ने थार को घेर लिया और उसके पीछे-पीछे चल दिए जिससे जाम लग गया। इस दौरान जमकर स्टंटबाजी की गई। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

सोमवार रात दिल्ली से एक बरात हसनपुर में आई थी। बरात में शामिल एक थार पर चढ़कर कुछ युवकों ने जमकर स्टंट किया। जमकर नोट बरसाए। थार के पीछे एक और कार थी जिसकी छत पर एक युवती भी खड़ी थी। यह घटना संभल अड्डे के पास हुई। यहां पर नोट बरसाने की वजह से लोगों की भीड़ जुट गई। नोट लूटने के लिए सड़क पर भीड़ एकत्र हो गई जिससे जाम लग गया।
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में कार का चालान किया गया है। इसके अलावा कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें