गजरौला। हैंडपंप लगाने गए पालिका के कर्मचारी नागरिकों के विरोध के कारण बैरंग लौट गए। नागरिक चाहते थे कि पीने योग्य पानी के लिए हैंडपंप के बाेर की गहराई 500 फीट होनी चाहिए।
सोमवार की सुबह पालिका के कर्मचारी नाईपुरा मोहल्ले में हैंडपंप लगाने गए थे। उन्होंने हैंडपंप लगाने की तैयारी कर ली थी। जिसकी जानकारी होने पर मोहल्ले के भगवान सिंह, साजिद, संदीप कुमार, अहसान, जाबिर, राजू, गौरव आदि लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने पालिका के कर्मचारियों से कहा कि औद्योगिक इकाइयों के कारण मोहल्ले का करीब 300 फीट गहराई तक भूमिगत जल दूषित हो गया। उनको 200 फीट गहराई के हैंडपंप का कोई फायदा नहीं होगा। लोगों ने 500 फीट गहराई बोर का हैंडपंप लगाने की मांग उठाई। जिसे पालिका के कर्मचारियों ने इन्कार कर दिया। 200 या 250 फीट गहराई का हैंडपंप मोहल्ले के लोगों ने नहीं लगने दिया। पालिका के कर्मचारी बैरंग लौट