फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जनपद न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारी-कर्मचारियों ने किया योग

Mon, 22 Jun 2026 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जनपद न्यायालय परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग के प्रति अपनी आस्था और प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।
विज्ञापन


अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमलता, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शाकिर हसन तथा प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मधुलिका चौधरी सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा है, जिसे आज पूरी दुनिया ने स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली जीवनशैली है। वक्ताओं ने वर्तमान समय की तनावपूर्ण जीवनशैली में योग की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सशक्त और आत्मिक रूप से संतुलित बनाता है। उन्होंने सभी से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और इसके प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें