फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गन्ने की फसल को रोग से बचाने के लिए ड्रोन से हो रहा छिड़काव

Tue, 02 Sep 2025 02:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गन्ने की फसल को रोगों से बचाने के लिए विभाग लगातार सक्रियता बरत रहा है। किसानों को भी जागरूक किया जा रहा है। गन्ने की फसल में रोगों से बचाव व नियंत्रण के लिए ड्रोन तकनीक से स्प्रे किया जा रहा है।
विज्ञापन

गन्ना विभाग की मानें तो फसल में सफेद मक्खी, पोक्का बोइंग, जड़ बेक, चोटी बेक, रेड रॉट आदि जैसे रोग एवं कीटों का समय पर नियंत्रण बेहद जरूरी है। रोग एवं कीटों के प्रकोप से बचाने के लिए गन्ना विकास विभाग अमरोहा ने इस वर्ष बड़े पैमाने पर आधुनिक तकनीक का प्रयोग शुरू किया है। विभागीय निर्देशों के तहत चीनी मिलों द्वारा किसानों की फसल पर ड्रोन के माध्यम से कीटनाशकों का छिड़काव कराया जा रहा है।
विभाग के अनुसार छह ड्रोन से लगभग 357.7 हेक्टेयर गन्ना फसल पर छिड़काव पूरा किया जा चुका है। डीसीओ मनोज कुमार ने बताया कि इस वर्ष गन्ने की फसल ठीक है। किसी भी गंभीर रोग का अधिक प्रभाव फसलों पर नहीं देखा गया है। फिर भी विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। उन्होंने बताया कि रोग एवं कीट नियंत्रण से संबंधित किसी भी समस्या या परामर्श के लिए किसान विभाग की टोल फ्री हेल्पलाइन 18001213203 या जिला स्तर बनाए गए कंट्रोल रूम नंबर 7078577200 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें