फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सपाइयों ने यूपीएससी में 14वीं रैंक हासिल करने वाली सुरभि का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अशफाक अली खां और पदाधिकारियों ने सुरभि यादव का माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र यादव ने कहा कि यूपीएससी में 14वीं रैंक हासिल कर सुरभि ने समाज और जिले का देशभर में नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्व विधायक अशफाक अली खां व पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र यादव के नेतृत्व में सपाई नसीर नगला गांव में गए। यहां सुरभि यादव का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व विधायक ने कहा कि उनके विधान सभा क्षेत्र की बेटी ने सबका मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया हैै। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ने शॉल भी ओढ़ाया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक चौधरी ने सुरभि यादव का स्वागत करते हुए कहा कि सुरभि यादव से बेटियों को प्रेरणा लेकर जिले का नाम रोशन करने की ठान लेनी चाहिए। मौकेे पर जितांबर यादव, अशोक कुमार, जीतराज सिंह, ओमकार सिंह, कैलाश सिंह व ब्रजेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें