फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्वास्थ्य सेवाओं में अमरोहा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्रदेश में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जनपद के प्रधानमंत्री आयुष्मान आरोग्य मंदिरों ने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से स्वास्थ्य विभाग में खुशी की लहर है और अधिकारियों ने इसे टीम वर्क का परिणाम बताया है।
विज्ञापन


जिले में वर्तमान समय में 157 प्रधानमंत्री आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हो रहे हैं। इनका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को गांव स्तर पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिए दूर अस्पताल न जाना पड़े। सीएमओ डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक आरोग्य मंदिर पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) और एएनएम की तैनाती की गई है। यहां आने वाले मरीजों के लिए प्राथमिक उपचार के साथ चौदह प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध है। इससे ग्रामीणों को समय पर जांच और उपचार मिल रहा है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। शासन स्तर पर प्रदेश के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के कार्यों की समीक्षा की गई थी। इस समीक्षा में अमरोहा जनपद के आरोग्य मंदिरों ने मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, जांच की सुविधा और कार्यप्रणाली के आधार पर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर समस्त चिकित्सा स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी इसी तरह मरीजों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें