अमरोहा। सपाइयों ने हसनपुर नगर पालिका के प्रस्तावित सीमा विस्तार का विरोध जताया है। शनिवार को कांठ कांठ विधायक कमाल अख्तर ने सपा युवजन सभा के पदाधिकारियों संग पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक धीरेंद्र प्रताप को सौंपा।
डीएम को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि मौजूदा नगर पालिका में 25 वार्ड हैं। जिनकी आबादी करीब एक लाख है। फिलहाल पालिका क्षेत्र में ही लोगों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। फिर सीमा विस्तार के बाद जुड़ने वाले गांवों में यह सुविधाएं पालिका कैसे मुहैया करा सकती है। पेयजल व्यवस्था के नाम पर केवल 10 फीसदी क्षेत्र में ही पाइपलाइन बिछाई गई है। जबकि 90 फीसदी जनता के लिए अभी पाइपलाइन की सुविधा नहीं है। पालिका क्षेत्र में सड़कों की हालत भी ठीक नही है। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था भी पालिका दुरुस्त नहीं कर पा रही है। कहा कि पालिका द्वारा सीमा विस्तार का जो प्रस्ताव भेजा गया है, वह नियम विरूद्ध है। उन्होंने इस प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की है। विधायक कमाल अख्तर के साथ ज्ञापन सौंपने वालों में सपा युवजन सभा के नगर प्रदेश सचिव व नगर प्रभारी युसूफ कुरैशी, बदर कुरैशी, नवल कुमार, इकबाल हमीद, राशिद कुरैशी, फैसल अलवी आदि शामिल रहे।