फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अपराध नियंत्रण में ढिलाई पर थाना प्रभारियों को एसपी की चेतावनी

Sun, 14 Jun 2026 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पुलिस कार्यालय सभागार में शनिवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक में एसपी लखन सिंह यादव ने अपराध नियंत्रण में अपेक्षित परिणाम न देने वाले थाना प्रभारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है तो चार्ज छोड़ने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे तक चली समीक्षा बैठक के दौरान एसपी ने सभी थाना प्रभारियों से बिंदुवार सवाल किए। एसपी ने कहा कि केवल कागजी आंकड़े प्रस्तुत करना पर्याप्त नहीं है, पुलिसिंग का असर जमीन पर दिखाई देना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से पैदल गश्त करें, रात में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा कायम करें। उन्होंने लंबित विवेचनाओं को समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से निस्तारित करने पर जोर दिया। आईजीआरएस, जन शिकायत और पीजीआरयू के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
-
ऑब्जेक्टिव इवेल्युएशन सिस्टम में सीओ अंजलि कटारिया बनीं टॉपर
पुलिस विभाग में लागू ऑब्जेक्टिव इवेल्युएशन सिस्टम के तहत मई माह के परिणामों में मंडी धनौरा की सीओ अंजलि कटारिया को कॉप ऑफ द मंथ चुना गया है। उन्होंने 2400 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। जुबिलेंट फैक्टरी के आवासीय परिसर में हुई चोरी के मामले का सफल अनावरण करते हुए उनके नेतृत्व में अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया था। इसी मूल्यांकन प्रणाली के तहत दरोगा जोगेंद्र सिंह, सीसी टीम-एक प्रभारी थाना गजरौला ने 2111 अंक प्राप्त कर मंडी धनौना सर्किल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। डिडौली कोतवाली की कपासी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने सिटी सर्किल में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा हसनपुर प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी चौथे, मंडी धनौरा प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह पांचवें और अमरोहा नगर प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार छठे स्थान पर रहे। बछरायूं के थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर सातवें, डिडौली के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान आठवें, आदमपुर की थानाध्यक्ष कोमल तोमर नौवें, अमरोहा देहात के प्रभारी निरीक्षक शौकेंद्र बालियान दसवें, रहरा के थानाध्यक्ष अमित तोमर ग्यारहवें, सैदनगली के प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप सिंह बारहवें, महिला थाना अमरोहा की थानाध्यक्ष मीनाक्षी गुप्ता तेरहवें तथा महिला थाना गजरौला की थानाध्यक्ष प्रिया रानी चौदहवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें