फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एसपी ने अपराध की समीक्षा, कॉप ऑफ द मंथ चुने गए सैदनगली प्रभारी

Sat, 25 Apr 2026 12:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एसपी लखन सिंह यादव ने बृहस्पतिवार रात अपराध समीक्षा बैठक की। इसमें एसपी अखिलेश भदौरिया, सीओ व थाना-शाखा प्रभारी मौजूद रहे। टॉप-टेन अपराधियों, माफिया और लंबित मामलों की समीक्षा कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एसपी ने गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट व हिस्ट्रीशीट के तहत कार्रवाई तेज करने, वांछित व इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, आईजीआरएस आदि शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया। साथ ही अपराध पर लगाम और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।
मार्च माह के कॉप ऑफ द मंथ में थाना सैदनगली प्रभारी निरीक्षक विकास कुमार 2829.2 अंक के साथ प्रथम रहे। उनके नेतृत्व में 11 वारंटी/वांछितों की गिरफ्तारी, तीन रिकवरी, एक स्थायी वारंटी गिरफ्तारी, दो गुंडा एक्ट कार्रवाई, 22 चार्जशीट/एफआर दाखिल और 23 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए।
विज्ञापन

डिडौली के जिवाई चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार (1651 अंक) और गजरौला के चौपला चौकी प्रभारी सुधीर तोमर (1746 अंक) भी अव्वल रहे। अन्य रैंकिंग में हसनपुर के राजेश तिवारी दूसरे, गजरौला के मनोज कुमार तीसरे और नौगावां सादात के बालेंद्र सिंह चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से पुलिसिंग की गुणवत्ता बढ़ेगी और आमजन को बेहतर न्याय मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें