अमरोहा। समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में धांधली को लेकर प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार पर सपाइयों को डराने धमकाने का आरोप लगाया। कहा कि प्रशासनिक और पुलिस अफसर कर्तव्यों के निर्वहन के बजाए भाजपा के एजेंट के तौर पर काम किए। चुनाव की शुचिता और निष्पक्षता प्रभावित हुई है। ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव प्रक्रिया की जांच करानी जरुरी है। सरकार फसलों पर एमएसपी की गारंटी दे। इसके अलावा रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमतों को कम करने की मांग दोहराई। राष्ट्रपति को संबोधित पत्र एसडीएम विवेक यादव को दिया।
लोक लेखा समिति के सभापति और विधायक महबूब अली की अगुवाई में सपाइयों का जत्था तहसील के सामने एकत्र हुआ। यहां पर सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। विधायक महबूब अली ने कहा कि गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं हो रहा है। इसके चलते आर्थिक तंगी हो रही है। ओबीसी की 27 प्रतिशत कोटे में कटौती को बंद किया जाए। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की व्यवस्था करे। इस दौरान एमएलसी परवेज अली, डॉ. अफसर परवेज, जुल्फिकार अली, हाजी नसीम खान, डॉ. आफताब सैफी, फहीम शाहनवाज, नवनीत गोला, नूर सबा, असगार अली, महेश यादव, अजीम अहमद, मुजाहिद अली, जाहिद हुसैन, शशिकांत आदि रहे।