अमरोहा। अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने एसपी ने थानाध्यक्षों के साथ अपराध की समीक्षा की। समीक्षा में लंबित विवेचनाओं को लेकर एसपी भड़क गए। उन्होंने नाराजगी जताते कई थानेदारों को फटकार लगाई। कहा कि थानाध्यक्ष रोजाना वारंटियों की धरपकड़ करें।
मंगलवार की रात पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग हुई। एसपी ने थानेवार अपराध की समीक्षा की। बेहतर ढंग से कार्य करने वाले थानाध्यक्षों की सराहना की। कुछ थानाध्यक्षों को फटकार लगाई। हसनपुर, आदमपुर, सैदनगली क्षेत्र में बढ़ती घटनाओं को लेकर एसपी ने नाराजगी जाहिर की। वहीं पिछले दिनों गजरौला में शादी समारोह से रुपये भरा बैग लूटने की घटना पर बिफर पड़े। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि प्रतिदिन वारंटियों की धरपकड़ होनी चाहिए। लंबित पड़ी वारदातों का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। लंबित मामला का थानाध्यक्ष जल्द से जल्द विवेचना कर जांच पूरी करें। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को रात्रि गश्त बढ़ाने को कहा। कोहरे में सड़कों पर हूटर सायरन का प्रयोग करने को कहा गया। इसके अलावा थानों की मरम्मत के लिए धनराशि बांटी। थानों में बैरक निर्माण के निए जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ अजय कुमार, मोनिका यादव, कुलदीप कुकरेती आदि मौजूद रहे।