अमरोहा। लगातार शिकायत मिलने के बाद बुधवार को डीएम उमेश मिश्र ने गजरौला-संभल बहजोई स्टेट हाईवे का निरीक्षण किया। गड्ढा युक्त सड़क को देखकर डीएम भड़क उठे। डीएम ने तत्काल सड़क की मरम्मत करने के निर्देश दिए। इसके बाद ठेकेदार ने सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।
बुधवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने गजरौला-संभल बहजोई स्टेट हाईवे 51 का निरीक्षण करने पहुंचे। सड़क की हालत देखकर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि सड़क पूरी तरह बेकार हो गई है, जो दुर्घटना का कारण बन चुकी है। बार-बार लोग इसकी शिकायत कर रहे हैं। सड़क टूटने के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। ठेकेदार को निर्देशित करते हुए कहा कि इस रोड पर आज ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाए। डीएम की सख्ती के बाद ठेकेदार ने भारी संख्या में लेबर बुलाकर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। साथ ही दो माह के भीतर सड़क का कार्य पूरा करने की बात कही। विस्व बैंक खंड लोकनिर्माण विभाग की टीम के अधिकारी मौजूद रहे।