फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर सात शिक्षकों का स्पष्टीकरण मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने बृहस्पतिवार को कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में खामियां मिलने पर सात शिक्षकों का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। निरीक्षण के दौरान बच्चों की कम उपस्थिति पर बीएसए ने नाराजगी जाहिर करते हुए बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. मोनिका ने बृहस्पतिवार को उच्चतर प्राथमिक विद्यालय नाजरपुर खुर्द का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षण व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय नालू नंगला के निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति बेहद कम पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने बच्चों से सवाल जवाब भी किए। लेकिन बच्चों के शैक्षिक स्तर से वह संतुष्ट नहीं हुई। उन्होंने निपुण लक्ष्य एप पर बच्चों का प्रतिदिन मूल्यांकन करने के निर्देश दिए। संविलियन विद्यालय चकछावी में प्रेरणा लक्ष्य के अनुसार शैक्षणिक गुणवत्ता संतोषजनक नही पाई गई। शौचालय में साफ सफाई भी ठीक नहीं मिली। स्कूल का सबमर्सिबल भी खराब मिला। जिसको ठीक कराने के निर्देश दिये गए। प्राथमिक विद्यालय सुनपुरा में 12 नामांकित बच्चो के सापेक्ष कुल तीन बच्चे उपस्थित मिले। जबकि गृह भ्रमण पंजिका भी नही मिली। उन्होंने शिक्षकों को अभिभावकों से संपर्क कर नामांकन बढ़ाए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने एक सप्ताह में सुधार के निर्देश दिये। साथ ही सात शिक्षकों का स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है। उन्होंने सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें