फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: खाद्य एवं रसद विभाग के सलाहकार समिति के पूर्व अध्यक्ष के बेटे की संदिग्ध हालत में मौत

Thu, 26 Aug 2021 11:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा के आदमपुर थाना इलाके के पुटसल गांव के देवी सहाय राणा सपा सरकार में खाद्य एवं रसद विभाग के सलाहकार समिति के अध्यक्ष रहे हैं। उनके बेटे ने पारिवारिक कलह के चलते बुधवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसकी मौत हो गई है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में खाद्य एवं रसद विभाग के सलाहकार समिति के पूर्व अध्यक्ष के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव में चर्चा है कि घरेलू विवाद के चलते उसने बुधवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि परिजन उसकी मौत की वजह हार्ट अटैक बता रहे हैं। वहीं बगैर कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।

आदमपुर थाना इलाके के पुटसल गांव निवासी देवी सहाय राणा सपा सरकार में खाद्य एवं रसद विभाग के सलाहकार समिति के अध्यक्ष रहे हैं। उनके 30 वर्षीय बेटे पुष्पेंद्र ने पारिवारिक कलह के चलते बुधवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। 
विज्ञापन


परिजनों से आनन-फानन उपचार के लिए संभल के निजी अस्पताल ले गए थे। जहां उसने देर शाम दम तोड़ दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे हैं।

हालांकि परिजनों का कहना है कि उसने जहर नहीं खाया था, हार्टअटैक से उसकी मौत हुई है। देवी सहाय राणा ने सपा का दामन छोड़ वर्षों पहले भाजपा का दामन थाम लिया था। आदमपुर इंस्पेक्टर राज कुमार सरोज ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें