फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित विवेचना और वारदातों के खुलासे करें थानाध्यक्ष .

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एसपी पूनम के पहले सात दिवसीय अभियान के तहत 1433 आरोपियों पर कार्रवाई की गई है। अब उन्होंने दूसरा अभियान छेड़ दिया है। जिसमें अधीनस्थों को लंबित विवेचना और पेंडिंग पड़ीं लूट, हत्या, चोरी की सभी घटनाओं के खुलासे के निर्देश दिए हैं। लापरवाही बरतने वालें जिम्मेदारों को थानेदारी छोड़ने के नसीहत दी है।
विज्ञापन

एसपी पूनम ने बताया कि कच्ची अवैध शराब और हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन के लिए सात दिवसीय अभियान चलाया गया था। इस क्रम में कच्ची अवैध शराब बनाने वाले 82 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 2030 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद हुई है। पुलिस ने ग्यारह शराब की भट्टियों को नष्ट कराया है। इसके अलावा 668 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन कराया गया। काविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर 412 व्यक्तियों के चालान किए गए। 2,28,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। अवैध शस्त्रों रखने और बनाने के आरोप में 29 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मादक पदार्थ की तस्करी में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिले में 58 अपराधियों के गैंग पंजीकरण किए गए हैं। तोड़फोड़, मारपीट, हत्या, दहेज हत्या, अपहरण, छेड़खानी, गैरइरादतन हत्या, चोरी, नाबालिग से दुष्कर्म, डकैती, गैंगस्टर आदि गंभीर अपराधों में 37 आरोपियों को पकड़ कर न्यायालय में पेश किया गया है। अब सभी थानाध्यक्षों को लंबित पड़ी विवेचनाओं और घटनाओं के खुलासे के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें कतई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपनी विफलता पर वह खुद ही थानेदारी छोड़ने को तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें