गजरौल। बिजनौर बैराज से कम पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जल स्तर तेजी से घट रहा है। इससे बाढ़ की आशंका से घिरे गांवों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
बुधवार को बाढ़ खंड के जेई अनवार खान ने बताया कि सुबह के समय बिजनौर बैराज से 52 हजार 734 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। तिगरी में सुबह के समय जल स्तर 50 सेंटीमीटर घटकर 199.60 गेजमीटर रिकार्ड किया गया जबकि मंगलवार को जल स्तर 200.10 गेजमीटर रिकार्ड किया गया था। संवाद