फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी पर आए सिपाही को पीटा, नवनिर्वाचित प्रधान समेत 12 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा(अमरोहा)। थाना क्षेत्र के एक गांव में नवनिर्वाचित प्रधान पक्ष के लोगों द्वारा निकाले जा रहे विजय जुलूस में भीड़ एकत्र न करने को कहने पर छुट्टी पर आए सिपाही के साथ मारपीट की गई। अब उसे जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। सिपाही की तहरीर पर नवनिर्वाचित प्रधान समेत 12 के खिलाफ मारपीट, महामारी एक्ट एवं लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के गांव भैंसरी निवासी सौरभ भाटी बरेली जनपद के नवाबगंज थाने में सिपाही के पद पर तैनात है। इस समय वह छुट्टी पर अपने गांव आया हुआ था। सौरभ भाटी के मुताबिक 13 मई को नवनिर्वाचित प्रधान पक्ष के लोग डीजे बजाकर जुलूस निकाल रहे थे। कोरोना का हवाला देकर उन्हें भीड़ एकत्र न करने के लिए कहा तो वह लोग भड़क गए। आरोप है कि सिपाही को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। सिपाही ने बताया मामला गांव का होने की वजह से कोई शिकायत नहीं की। लेकिन इसके बाद लगातार आरोपी पक्ष के लोग जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। जिससे वह बहुत तनाव में है। पीड़ित सिपाही ने थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर नवनिर्वाचित प्रधान जयपाल, उसके बेटे पल्लव, जयविंद, सुखराम, अमर सिंह, नन्हुआ, कलुआ, सतीश, रवि, अनुज, महीपाल, गुड्डू के खिलाफ सिपाही से मारपीट, लॉकडाउन उल्लंघन एवं महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें