फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, धक्कामुक्की, अफरातफरी

विज्ञापन
अमरोहा में आयोजित उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद धक्कामुक्की में गिरने के बाद जमीन पर पड़े य? - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। भारत के पूर्व क्रिकेटर व कैबिनेट मंत्री स्व. चेतन चौहान के अमरत्व प्रदान कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ीं। जमकर धक्का-मुक्की हुई, जिसमें यूपी पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य चंद्रपाल खडगवंशी जमीन पर गिरकर चोटिल हो गए। काफी देर तक वह बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़े रहे। घटना से कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। बाद में समर्थकों ने उन्हें उठाकर कार में बैठाया और घर ले गए। धक्का-मुक्की के दौरान मेटल डिटेक्टर मशीन भी नीचे गिर गई।
विज्ञापन

बुधवार को सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का अमरोहा आगमन हुआ था। उनका कार्यक्रम अतरासी रोड स्थित पपसरा चौकी के निकट एक बैंक्वेट हॉल में था। सुबह से ही कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगने से बैंक्वेट हॉल पूरी तरह भर गया। बावजूद इसके लोगों का आने का सिलसिला जारी रहा। पुलिस ने अतिरिक्त लोगों की एंट्री बंद कर दी, तो वह बैंक्वेट हॉल परिसर में खड़े गए। जबकि, एंट्री नहीं मिलने के कारण सैकड़ों कार्यकर्ता अतरासी रोड किनारे खड़े हो गए। करीब 11.25 मिनट पर डिप्टी सीएम कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे। कार्यक्रम के अंत में सैकड़ों कार्यकर्ता बाहर निकलने के लिए गेट पर पहुंच गए। इस दौरान यहां जमकर धक्का मुक्की हुई। पुलिस ने काफी संभालने का प्रयास किया। लेकिन, वह नहीं माने। इस भीड़ में यूपी पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य चंद्रपाल खडगवंशी भी थे। जैसे ही कार्यकर्ताओं की भीड़ धक्कामुक्की करते हुए हॉल से बाहर निकली तो चंद्रपाल खडगवंशी जमीन पर गिर पड़े। जमीन पर गिरने के बाद वह कई मिनट तक बेहोशी की हालत में पड़े रहे। घटना के बाद कार्यकर्ताओं में हड़कंप मचा गया। बाद में समर्थकों ने उन्हें उठाकर कार में बैठाया और घर ले गए। बताया जा रहा है गिरने के बाद उसके कूल्हे में चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें