फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष बेरोजगार है, उप चुनाव और 2022 के चुनाव में सबक सिखाएगी जनता: केशव

विज्ञापन
अमरोहा में अतरासी रोड स्थित एक वैंक्वेट हॉल में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते डिप्टी सीएम - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी फिल्म सिटी पर सपा के तंज का डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष बेरोजगार है...तीन चुनाव लगातार हारने के बाद भी सबक नहीं लिया, तो प्रदेश की जनता उपचुनाव और वर्ष 2022 के चुनाव में सबक सिखाएगी। कृषि अध्यादेश के विरोध को विपक्षियों की साजिश बताया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रहते गरीब और किसान का अहित नहीं हो सकता है। ये कृषि सुधार विधेयक किसानों के चेहरे पर खुशहाली लेकर आएगा।
विज्ञापन

यह बातें उन्होंने कार्यक्रम समाप्त के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं। कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर विकास तीव्र प्रगति से हो रहा है। गुंडे माफिया और अपराधी है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई चल रही है। आगे भी चलती रहेगी। सरकार का लक्ष्य गुंडागर्दी मुक्त प्रदेश बनाना है, भयमुक्त रहकर लोग अपना जीवन यापन करेंगे। सरकार सभी जिलों का विकास, सभी क्षेत्रों का विकास सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास के साथ कर रही है। कहा कि किसानों को विपक्ष गुमराह कर रहा है। मैं भी किसान का बेटा हूं और किसानों का दर्द जानता हूं। दावा के साथ कहते हैं जब तक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं तब तक न तो गरीबों का अहित होगा और न किसानों का। कृषि सुधार विधेयक के आधार पर किसानों के चेहरे पर खुशहाली आएगी। सपा के फिल्म सिटी वाले तंज पर उन्होंने कहा कि विपक्ष बेरोजगार है। उनको वर्ष 2014 वर्ष 2017 और 2019 की हार से भी सबक नहीं मिला है, तो उपचुनाव और वर्ष 2022 के चुनाव में जनता सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें