फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानें खुलीं तो ईद पर बाजार जाने से खुद को नहीं रोक पाए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। त्योहारी सीजन आते ही लॉकडाउन धड़ाम होने लगा है। जिला प्रशासन की बगैर अनुमति के जूता, कपड़ा, चूड़ियों की तमाम दुकानें खुलीं। खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों में न तो कोरोना का खौफ दिखा और न पुलिस की कार्रवाई का डर। सोशल डिस्टेंसिंग पूरी तरह गड़बड़ा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने सख्ती के साथ दुकानों को बंद कराया। पुलिस शहर के चौक-चौराहों पर मुस्तैद रही।
विज्ञापन

जिला प्रशासन लॉकडाउन में बाजार खुलने की छूट देने लिए रोस्टर तैयार कर रहा है। दुकानों पर नंबरिंग कराई गई है। हालांकि जिला प्रशासन अवस्वथा फैलने के डर से ईद के बाद बाजार खोलने की तैयारी में है, लेकिन शनिवार की सुबह पांच बजे से लोगों ने बगैर प्रशासन की अनुमति के दुकानें खोल लीं। मुख्य बाजारों के साथ ही गली मोहल्लों में भी भीड़भाड़ रही। यहां जूते, कपड़े और चूड़ियों की दुकानें पर लोगों की भीड़ रही। जबकि सड़कों पर लोगों की भीड़ लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग नहीं करते नजर आए। दुकानों पर लोग एक-दूसरे से सटे खड़े नजर आए। सराफा बाजार, नौबतखाना, लकड़ा में दुकानों में जमकर भीड़भाड़ नजर आई। लोगों ने कपड़ा, जूते-चप्पल और चूड़ियों की खरीदारी की। शहर के मुख्य रास्तों और बाजारों का नजारा देखकर लग रहा था कि लोग कोरोना के कहर को भूल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें