फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन का ऑड-ईवन तो व्यापारियों का ट्रेडवार दुकान खोलने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। लॉक डाउन 4.0 में दुकानों के खुलने की सहमति बन गई है। ईद के बाद बाजार की दुकानें खुलेंगी। इसके लिए प्रशासन और व्यापारिक संगठन भी तैयार है। फिलहाल दुकानों के खोलने के लिए दो मॉडल पर माथापच्ची चल रही है। प्रशासन ऑड या ईवन को अपनाने की रणनीति में जुटा है। दरअसल इससे दुकान में भीड़ एकत्र नहीं होगी। ग्राहक बाहर खड़े रह सकते हैं। वहीं कारोबारी ट्रेडवार दुकान खोलने पर जोर दे रहे हैं। फिलहाल इस पर निर्णय नहीं लिया जा सका है। माना जा रहा है कि ऑड ईवन के तहत दुकानें खुलेंगी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉक डाउन जारी है। डीएम उमेश मिश्र ने 19 मार्च को दुकानों को खोलने के लिए सशर्त अनुमति दे दी। इस बीच ईद भी आ गया। बाजार में हुजूम उमड़ने की आशंका से व्यापारिक संगठनों ने दुकान खोलने से इनकार कर दिया। व्यापारिक संगठनों ने बाकायदा डीएम उमेश मिश्र को पत्रक सौंपा। इसके बाद प्रशासन ने दुकानों को ऑड ईवन के तहत खोलने की तैयारी में जुट गया। इसके साथ ही शहर और नौगांवा सादात के दुकानों के नंबरिंग भी शुरू करा दी। व्यापारियों ने ट्रेड वार दुकानों के खोलने पर जोर दिया है। उनका दावा है कि इससे लोगों को सामान खरीदने में दिक्कत नहीं होगी। दरअसल दो महीना के बाद बाजार खुलने हैं। ऐसे में ट्रेडवार दुकान खुलेंगे तो हम लोगों का कारोबार भी परवान चढ़ेगा। ऐसा नहीं हुआ तो ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार आया, जिसकी दुकान खुली है उसके यहां से सामान खरीद लेगा। इसके चलते वह पसंदीदा दुकान से सामान नहीं खरीद सकेगा।
नगर की 1214 दुकानों की नंबरिंग पूरी, प्रशासन तैयार
नौगांवा सादात। नगर के विभिन्न इलाकों में 1214 दुकान स्थित हैं। नगर पंचायत की ओर से दुकानों की नंबरिंग हो चुकी है। तहसील प्रशासन ऑड ईवन के अलावा दाये और बाए पटरी के अनुसार दुकान को खोलने की अनुमति दे सकता है। इस पर तहसील प्रशासन और व्यापारियों के बीच बातचीत होनी बाकी है। तहसीलदार मोनालिसा जौहरी ने बताया कि दुुकानों की नंबरिंग हो चुकी है। ईद के बाद दुकानें खोली जानी है। इसके लिए प्रशासन तैयार है।
विज्ञापन

- प्रशासन के निर्देश के बाद दुकानों की नंबरिंग हो रही है। जेई सिविल को निर्देशित किया गया है। दुकानों की नंबरिंग चल रही है। यह जल्द ही पूरी हो जाएगी। मामले से तहसील प्रशासन को अवगत करा देंगे। - डॉ. मणिभूषण तिवारी, ईओ
- ईद के बाद दुकानें खुलेंगी। व्यापारिक संगठन तैयार है। ऑड ईवन के मॉडल पर विचार चल रहा है। व्यापारी ट्रेडवार दुकान खोलने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल इस पर निर्णय नहीं हो सका है। दुकानों की नंबरिंग हो रही है।- विवेक यादव, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें