फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिना हत्याकांड : खुद को पति बताने वाले ने कुबूला जुर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। खुद को हिना का पति बताने वाले युवक ने पुलिस की पूछताछ में उसकी हत्या करने का जुर्म कुबूल कर लिया है। पुलिस ने खुलासा करने हुए इस बात का दावा किया। पुलिस का कहना है कि आपस में झगड़ा होने के बाद आरोपी युवक ने हिना की हत्या की थी। हत्या में उसका ममेरा भाई उसके साथ था। सिर में सिलेंडर से वार करके उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपी सलमान को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। जबकि उसके ममेरे भाई की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गजरौला में किराये पर रहने वाली महिला हिना की हत्या का खुलासा रविवार को अमरोहा पुलिस ने कर दिया। एएसपी अजय प्रताप सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि मंडी धनौरा के गांव शेरपुर निवासी हिना गजरौला मोहल्ल मछली मंडी में किराए के मकान में रहती थी। जहां 29 जनवरी को उसकी हत्या कर दी गई। उसका शव कमरे में पड़ा मिला था। सिर पर गहरी चोट के निशान मिले थे। अधिक खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई थी। हिना के भाई की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने इंस्पेक्टर जयवीर के निर्देशन में टीम गठित किया। पुलिस विवेचना के दौरान सलमान निवासी मोहल्ला नाईपुरा थाना गजरौला का नाम प्रकाश में आया। शनिवार को सीओ मोनिका यादव के पर्यवेक्षण में पुलिस ने सलमान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान सलमान ने हत्या की वारदात को कबूल किया। एएसपी के मुुताबिक सलमान ने हिना से निकाह करने का दावा किया। जबकि पुलिस का कहना है कि सलमान उसके साथ बिना शादी किए ही रह रहा था।
हिना अपने पति से विवाद के बाद गजरौला में किराए के मकान पर रहने लगी थी। इस दौरान उसकी मुलाकात सलमान से हुई। सलमान और हिना अकसर एक साथ रहते थे। हत्या से आठ दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। 27 जनवरी को सलमान अपने ममेरे भाई के साथ हिना से बात करने मकान पर गया था। जहां दोनों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों के बीच मारपीट भी हुई। इस दौरान सलमान ने अपन ममेरे भाई के साथ मिलकर कमरे में रखा छोटा गैस सिलेंडर हिना के सिर पर दे मारा। इससे वह घायल हो गई। दोनों आरोपी वहां से भाग गए थे। ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सिलिंडर बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

हिना और सलमान की मोबाइल लोकेशन एक होने से खुला केस
अमरोहा। हिना हत्याकांड का खुलासा करने वाले इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि हत्या का खुलासा चौबीस घंटे के भीतर हो गया था। स्थानीय लोगों के पूछताछ के दौरान सलमान और हिना के बीच संबंध का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने सलमान और हिना के मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रेस करनी शुरू की। पुलिस का शक यकीन में बदल गया। दरअसल सलमान और हिना के फोन की लोकेशन उसके घर में थी, जहां हिना की हत्या हुई। हत्या के बाद दोनों के फोन बंद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें