फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में अमरोहा बना तस्करी का नया ठिकाना

विज्ञापन
अमरोहा के हाशमी नगर में अनवारी हवेली इसी में मिली थी 133 क्विंटल चंदन की लकड़ी। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। चंदन तस्करी का धंधा दिल्ली से संचालित होता था। लॉकडाउन में तस्कर सरगना ने अमरोहा को अपना ठिकाना बनाया था। लॉकडाउन में सप्लाई नहीं होने पर चंदन की लकड़ियों को अमरोहा की अनवारी हवेली के गोदाम में शिफ्ट किया गया था। इस बीच दिल्ली में एक चंदन तस्कर की गिरफ्तारी से मामला खुल गया। रविवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस ने छापा मारकर हाशमी नगर स्थित अनवारी हवेली से सवा करोड़ की चंदन की लकड़ी बरामद कर ली थी।
विज्ञापन

अमरोहा के मोहल्ला नौगजा निवासी कमर अहमद अंसारी की दिल्ली के विश्वास नगर में पांच कोठियां हैं। जहां दिखाने के लिए वह मेडिकल स्टोर का संचालन करता है। लेकिन असल काम चंदन की लकड़ी की तस्करी का है। बताया जाता है कि आंध्र प्रदेश और दूसरे राज्यों से तस्करी कर चंदन की लकड़ी को दिल्ली के खारी बावली में उतारा जाता था। जहां से विश्वास नगर की कोठियों में शिफ्ट किया जाता था। लॉकडाउन होने पर चंदन की लकड़ियों की सप्लाई नहीं पाई। इसके बाद लकड़ियों को अमरोहा के अनवारी हवेली में शिफ्ट कर दिया गया। जहां रविवार को छापा मारकर अमरोहा और दिल्ली पुलिस ने 133 क्विंटल चंदन की लकड़ी, 255 बोरों में चंदन और खैर की लकड़ी का बुरादा बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें