कोरोना संक्रमित मिलने पर जोया के बाजार में बैरिकेडिंग कर सैनिटाइजेशन करता नगर पंचायत कर्मचारी
- फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। मंगलवार को 57 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें जिला न्यायालय में तैनात कर्मचारी और फोटोग्राफर शामिल है। चिकित्सकों ने संक्रमितों मरीजों को होम आइसोलेशन और कोविड हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 960 पहुंच गई है। जबकि 257 केस एक्टिव चल रहे हैं।
मंगलवार को सरकारी लैब में प्रतीक्षारत 273 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें चालीस लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जबकि 233 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिलेभर में रैपिड एंटीजन टेस्ट 884 लोगों की जांच कराई गई। इसमें जिला न्यायालय में तैनात कर्मचारी सहित 57 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से 18 लोगों की जांच कराई गई। इसमें दो लोग संक्रमित पाए गए। सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि मंगलवार को जिले में कुल 57 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब संक्रमित मरीजों की संख्या 960 हो गई है। जबकि 257 मरीज एक्टिव चल रहे है। टोटल 38033 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। जबकि 993 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।