फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली क्राइम ब्रांच दफ्तर में कल होगी हकीमों की पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर में चंदन की लकड़ी का सवा करोड़ से ज्यादा का जखीरा पकड़ने के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने कुछ स्थानीय हकीमों और आयुर्वेद चिकित्सकों को तलब किया है। इनको 13 अगस्त को दिल्ली में दरियागंज स्थित क्राइम ब्रांच दफ्तर में पेश होना है।
विज्ञापन

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने तस्करों से 1800 किलो चंदन की लकड़ी बरामद करने के बाद तीन तस्करों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में चंदन की तस्करी के तार अमरोहा से जुड़ते नजर आए। रविवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच के एसआई लक्ष्मण सिंह मध्यप्रदेश के एक तस्कर को लेकर अमरोहा पहुंचे थे। टीम ने अमरोहा में हाशमी नगर स्थित अनवारी हवेली पर छापा मारकर तीन तस्करों को गिरफ्तार कर गोदाम से 133 क्विंटल लाल और सफेद चंदन की लकड़ी बरामद की थी। मौके पर भारी मात्रा में चंदन और खैर की लकड़ी का बुरादा भी मिला था। बरामद माल की कीमत सवा सौ करोड़ से ज्यादा मानी गई थी।
इस मामले में अमरोहा पुलिस ने मोहल्ला लकड़ा निवासी अरशद अली अंसारी, मोहल्ला चौक निकट छोटी मस्जिद निवासी महमूद आलम अंसारी, मोहल्ला दरबारे कलां निवासी मोहम्मद सलमान, मोहल्ला नौगजा निवासी मोहम्मद शाकिर उर्फ बंटी और कमर अहमद अंसारी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया है। अमरोहा निवासी और दिल्ली में मेडिकल स्टोर चलाने वाले कमर अहमद अंसारी और उनके बेटे शाकिर उर्फ बंटी की तलाश है। उन्हीं को चंदन तस्कर गैंग का सरगना माना जा रहा है।
विज्ञापन

चंदन के दवाओं और नुस्खों में इस्तेमाल के शक में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने शहर के पांच यूनानी दवाखाना संचालकों और कुछ आयुर्वेदिक चिकित्सकों व हकीमों को अपने दफ्तर में तलब किया है। सभी को 13 अगस्त को दिल्ली पहुंचने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें