फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा से पहले भी जुड़ते रहे हैं दिल्ली के बड़े अपराधों के तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दिल्ली में पकड़े गए तस्करी के चंदन का सिरा अमरोहा से जुड़ना पहला मामला नहीं है। पिछले चार सालों में दिल्ली के चार बड़े मामलों का अमरोहा से सीधा कनेक्शन रहा। चाहे मसला सेक्स रैकेट कांड में युवतियों की खरीद फरोख्त का हो या चंदन तस्करी का। या फिर आईएसआईएस के नए मॉडयूल माने गए हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम के नेटवर्क अथवा दिल्ली चांद बाग हिंसा का। हर मामले का सरगना या मुख्य आरोपी अमरोहा का ही निकला।
विज्ञापन

केस एक
30 जुलाई 2016 को दिल्ली में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। इसमें बड़ी संख्या में युवतियों की खरीद फरोख्त का मामला सामने आया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आफाक बाकरी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया था। आफाक बाकरी अमरोहा के उझारी कस्बे का रहने वाला निकला, जिसकी जिले की सियासी गलियारे में खूब चर्चा रही। बाकरी अमरोहा जिले की किसी सीट से 2017 में विधायक का चुनाव लड़ने की तैयारी में था।
केस दो
26 दिसंबर 2018 को एनआईए ने अमरोहा के मोहल्ला मुल्लाना में छापा मारकर आईएसआईएस के नए मॉडयूल हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम के सरगना मुफ्ती सुहैल को गिरफ्तार किया था। उसके घर से पिस्टल, कारतूस समेत अन्य सामान बरामद हुए थे। एनआईए सुहैल के पीछे दिल्ली से लगी थी। इसके बाद प्रदेश से दस से अधिक आतंकी गिरफ्तार किए गए थे।
विज्ञापन

केस तीन
फरवरी 2020 के आखिरी हफ्ते में दिल्ली में दंगे हुए थे। दिल्ली तीन दिन तक सांप्रदायिकता की आग में झुलसती रही थी। इस दौरान दिल्ली के चांद बाग समेत कई हिस्सों में दंगे की आग भड़की थी। चांद बाग हिंसा का मुख्य आरोपी ताहिर हुसैन का भी अमरोहा कनेक्शन निकला। वह आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव पौरारा का रहने वाला है। दिल्ली में आप पार्षद था।
केस चार
नौ अगस्त 2020 को दिल्ली क्राइम ब्रांच और अमरोहा पुलिस ने शहर के मोहल्ला हाशमी नगर स्थित अनवारी हवेली में छापा मारकर 133 क्विंटल चंदन की लकड़ी, 255 बोरों में चंदन और खैर की लकड़ी का बुरादा बरामद किया था। इसकी कीमत सवा अरब से ज्यादा बताई गई। इसका मुख्य आरोपी अमरोहा के मोहल्ला नौगजा निवासी कमर अहमद है। जो दिल्ली में रह कर मेडिकल स्टोर संचालित करता है। परदे के पीछे चंदन तस्करी का धंधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें