फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कटान के मीट बेचने और गोकशी में शामिल 21 के लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अवैध कटान कर मीट बेचने और गोकशी में शामिल दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। पुलिस ने खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग को रिपोर्ट भेजी थी। अभिहीत अधिकारी ने 21 दुकानों के लाइसेंस को निरस्त कर दिया है। इसमें 17 दुकानें हसनपुर क्षेत्र की हैं। अब यह लोग खाद्य आयुक्त के पास अपील कर सकते हैं।
विज्ञापन

अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले विभिन्न थानों से पुलिस की रिपोर्ट आई थी, जिसमें मीट विक्रेताओं के ऊपर गंभीर आरोप थे। इनकी दुकानों में अवैध कटान के मीट बिकने की जानकारी मिली। इसके अलावा गोकशी में शामिल लोग काम करते मिले। रिपोर्ट के आधार पर दुुकानों के लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया है।, जिसमें अजहर, मोहम्मद आलम, लुकमान, नईम अहमद, सलमान, शौकीन अहमद, फरमान, मोहम्मद फरमान, वसीम, मोहम्मद आजम, सीमा, मोहम्मद ईशा, मोहम्मद अजीम, मोहम्मद फाजिल, दानिश अहमद, दानिश, छोटे, आरफीन, राशिद हुसैन, सीमा, शहबाज अहमद की दुकान निरस्त की गई है। अभिहीत अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि 21 दुकानों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें