फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध स्लाटर हाउस पर छापा तीन कटे, छह जिंदा ऊंट मिले फोटो

Mon, 26 Sep 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के नौगावां सादात में बरामद ऊंट। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जनपद ऊंटों के कटान का हब बना है। नौगावां सादात थाना पुलिस ने शनिवार की रात जंगल में चल रही अवैैध वधशाला में छापा मार कर तीन मृत और छह जिंदा ऊंटों को बरामद कर लिया। एक ट्रक भी पकड़ा है। तस्कर भागने में सफल रहे। सवाल यह है कि हर मार्ग, मोड़ और चौराहा पर पुलिस तैनात है तो ऊंट वधशालाओं तक कैसे पहुंच रहे हैं?
विज्ञापन


नौगावां सादात थाना क्षेत्र में शिकरिया गांव के जंगल में नहर की पटरी किनारे चल रही वधशाला पशुओं की तस्करी के लिए वर्षों से चर्चित है। तस्करी कर पशुओं को इसमें लाकर काटा जाता है। शनिवार की रात करीब 12 बजे थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि ऊंटों लदा 12 टायरा ट्रक वधशाला तक पहुंचने वाला है।

इधर जानकारी मिलते ही थाना पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंची। उधर तब तक मांस कारोबारियों ने वध शाला में ले जाकर तीन ऊंटों को काट दिया। 
ऊंटों को काटने में लगे मांस कारोबारी अचानक पुलिस देख फरार हो गए। पुलिस ने पीछा भी किया, लेकिन हाथ नहीं लगे।

मौके से पुलिस ने तीन मृत और छह जिंदा ऊंटों को बरामद कर लिया। मांस को पुलिस ने गड्ढा खोद कर दबवा दिया, जबकि जिंदा ऊंट सुपुर्दगी में दे दिए गए। पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें