फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छह वर्षीय बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। बाइक पर सवार होकर घर जा रहे युवक की बाइक की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर लगने पर आगे बैठे छह साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवक, उसकी पत्नी व दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक भी अस्पताल में जिंदगी व मौत के बीच झूल रहा है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन

गांव शेरपुर निवासी अब्दुल समद दिल्ली में फर्नीचर का कारोबार करते हैं। वह कुछ दिन पहले शादी के सिलसिले में गांव आए थे। अब्दुल समद के परिवार में पत्नी इमराना, आठ साल का बेटा आतिफ व छह साल का बेटा मोहम्मद हसन है। अब्दुल समद शुक्रवार की सुबह बाइक से अपने परिवार के साथ दिल्ली जा रहे थे। दिल्ली में अब्दुल समद अपने एक परिचित के घर रुकने के बाद छतरपुर स्थित अपने घर जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक को सामने से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगने से बाइक पर आगे बैठा मोहम्मद हसन ट्रक के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अब्दुल समद, पत्नी इमराना व आतिफ भी घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलने पर गांव में रहने वाले परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली रवाना हो गए। एक परिजन ने बताया कि अब्दुल समद की हालत चिंताजनक है। वह अभी कोमा में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें