फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भाकियू शंकर ने स्मार्ट मीटर लगाने पर आंदोलन की दी चेतावनी

Sun, 19 Apr 2026 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। तहसील परिसर में शनिवार को धरना-प्रदर्शन में भाकियू शंकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के साथ धोखा है। चेतावनी दी है कि यदि उपभोक्ता की बिना मर्जी के स्मार्ट मीटर लगाया गया तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रीपेड स्मार्ट मीटर को बदल कर पोस्टपेड मीटर लगाने की मांग भी की। साथ ही सीडीओ को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिजली विभाग किसानों को परेशान करने पर तुला हुआ है। उनका कहना था कि स्मार्ट मीटर किसानों व आमजन के साथ धोखा है। प्रीपेड मीटर में रीचार्ज नहीं होने पर आपूर्ति बंद हो जाती है। रीचार्ज के बाद भी घंटो तक आपूर्ति बहाल नहीं होती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी उपभोक्ता के बगैर उसकी मर्जी के स्मार्ट मीटर लगाया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर चीनी मिल पर बकाया एक अरब रुपये की धनराशि दिलाने की मांग की गई। किसानों का कहना था कि भुगतान नहीं होने से उनको आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तहसील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अधिकारियों को इस पर लगाम लगाने की चेतावनी भी दी गई। तिगरी धाम में सफाई के विशेष इंतजाम करने व वहां विद्युत शवदाह गृह बनाने की मांग भी की गई। इस मौके पर धर्मवीर सिंह, नेमपाल सिंह, प्रियंका भटनागर, बबीता रानी, हैप्पी सिंह, मीनाक्षी ग्रेवाल, राकेश सिंह, नरेश चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें