फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस की साइड लगने के विवाद में झगड़ा करने वाले छह युवक पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। प्राइवेट बस में दूसरी ट्रैवल्स कंपनी की बस के चालक द्वारा साइड मारने के विवाद में हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के छह युवकों को पकड़कर उनका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। वहीं दोनों बसों को सीज कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम कासगंज से सवारी लेकर चंडीगढ़ की ओर जा रही निजी बस चौपला चौकी के पास हसनपुर रोड पर खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आई शेर मार्का ट्रैवल्स कंपनी की बस के चालक ने खड़ी बस में साइड मार दी थी। इस पर दोनों बसों के चालक और हेल्पर आपस में भिड़ गए थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में नसीम निवासी गांव बरोड़ा थाना किठौर, मोहम्मद इरशाद अहमद निवासी मोहल्ला जलालुद्दीनपुरा कस्बा किठौर, जीशाम निवासी मोहल्ला जाफर कालोनी मसूरी जिला गाजियाबाद, जरार अली निवासी मोहल्ला श्यामपुरा रोड कस्बा किठौर, मेरठ तथा दूसरे पक्ष के यूसुफ और हारुन अहमद निवासी गांव बुरावली थाना रहरा को पकड़कर उनका शांति भंग में चालान किया गया है। साथ ही दोनों बसों को सीज कर दिया गया। बता दें कि इस मामले में हिरण मार्का बस के चालक जाहिद ने शेर मार्का बस के स्टाफ पर उसका अपहरण करके ले जाने का आरोप भी लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें