फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: हाईवे पर आपस में वाहन भिड़ने पर चार कांवडियों सहित छह लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

Mon, 10 Jul 2023 02:22 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

थानाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि हादसे में चार कांवड़ियों के घायल होने का मामला सामने आया था। जिनमें तीन को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला में हाईवे पर आपस में वाहन भिड़ने पर चार शिव भक्त समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों में पिता-पुत्र शामिल थे। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिता-पुत्र समेत तीन शिव भक्तों को रेफर कर दिया गया। उधर, नाईपुरा निवासी दूसरे समुदाय के शख्स को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसे भी सीएचसी में लाया गया।
विज्ञापन


मुरादाबाद की एमडीए कालोनी निवासी निखिल व उसके पिता जगपाल सिंह रविवार की रात बाइक से ब्रजघाट में गंगा जल लेने आए थे। जिससे सावन माह के प्रथम सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक कर सकें। रात 12 बजे जल लेकर लौट रहे थे। बिलारी निवासी भजन लाल भी उनके साथ थे। गजरौला से करीब तीन किमी दूर मुरादाबाद की दिशा में आगे निकलने के चक्कर में एक बाइक से उनकी बाइक भिड़ जाने के कारण फिसल गई। उनकी चपेट में आकर हल्द्वानी निवासी दिपिन गोयल और एक पैदल शख्स आ गया। जिससे निखिल, जगपाल सिंह, भजन लाल, हल्द्वानी के दिपिन गोयल और एक अज्ञात व्यक्ति घायल हो गए। 

हादसे की सूचना पाकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से निखिल, जगपाल सिंह व अज्ञात शख्स को रेफर कर दिया गया। उधर नाईपुरा निवासी तस्लीम भी हादसे में घायल हो गया। उसे भी सीएचसी में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि हादसे में चार कांवड़ियों के घायल होने का मामला सामने आया था। जिनमें तीन को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें