फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: जिम कॉर्बेट पार्क में नौकरी का झांसा देकर जालसाज ने लगाई ढाई लाख की चपत, फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया

Mon, 10 Jul 2023 02:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि अदालत के आदेश पर नकुल निवासी पेली चौहान थाना नौगावां सादात और अंबादत निवासी छोराजाली, कालादूंगी, नैनीताल उत्तराखंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिम कार्बेट पार्ट में गार्ड की नौकरी लगवाने के नाम पर ढाई लाख रुपए हड़प लिए। फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया। नौकरी ज्वाइन करने पहुंचे युवक को जब यह पता चला कि वह फर्जी नियुक्ति पत्र है तो उसके होश उड़ गए। अदालत के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला गुर्जर कालोनी निवासी शिवम अग्रवाल अग्रवाल का कहना है कि तीन माह पूर्व नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव पेली तगा निवासी नकुल से मुलाकात हुई थी। नकुल नौकरी उत्तराखंड के रामनगर स्थित जिम कार्बेट पार्क में गार्ड के पद पर लगवाने का झांसा दिया। नौकरी के नाम पर ढाई लाख रुपए मांगे। 16 अप्रैल को डेढ़ लाख रुपए दिए गए। बाद में एक लाख रूपए और दे दिए। 10 मई को शिवम अग्रवाल के घर डाक के माध्यम से नियुक्ति पत्र पहुंच गया। 15 मई को वह जिम कार्बेट पार्क स्थित कार्यालय पहुंचा गया। वहां पर नियुक्ति पत्र दिखाया, तो होश उड़ गए। बताया गया कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि अदालत के आदेश पर नकुल निवासी पेली चौहान थाना नौगावां सादात और अंबादत निवासी छोराजाली, कालादूंगी, नैनीताल उत्तराखंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें