फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शादी से छह दिन पहले युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Mon, 17 Nov 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। शादी से छह दिन पहले युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

यह घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव में हुई। गांव निवासी किसान की 19 वर्षीय बेटी की 22 नवंबर को बरात आनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। घर में सब खुश थे लेकिन शनिवार रात को अचानक युवती ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह को उसका शव फंदे से लटका मिला तो परिजनों के होश उड़ गए। घर में चल रही शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों में बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। यदि कोई शिकायत करता तो जांच कराई जाएगी।
घरेलू विवाद में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

- परिजनों ने बिना कार्रवाई के किया अंतिम संस्कार, डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव का मामला



संवाद न्यूज एजेंसी

डिडौली। गांव में घरेलू विवाद के चलते 43 वर्षीय मजदूर ने फंदे पर लटककर जान दे दी। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।



डिडौली कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति मजदूरी करता था। उसने परिवार में पत्नी के अलावा बच्चे भी हैं। परिजनों के मुताबिक मजदूर नशा करने का आदि था जिससे कई दिन से परिवार में विवाद चल रहा था। शनिवार रात युवक खाना खाकर कमरे में सोने चला गया और रात में किसी समय फंदे पर लटक कर जान दे दी। रविवार सुबह परिवार के लोग सो कर उठे, लेकिन मजदूर कमरे से बाहर नहीं आया। पत्नी ने कई बार आवाज लगाई तो भीतर से कोई आहट नहीं हुई। जवाब नहीं मिलने पर पत्नी ने कमरे में जाकर देखा तो मजदूर का शव फंदे पर लटका हुआ था। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा और बाद में अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ अभिषेक यादव ने घटना की जानकारी से मना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें