फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दहेज के लिए विवाहिता को जलाने में पति समेत पांच पर केस

Mon, 17 Nov 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मारने की कोशिश करने में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। उधर, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती विवाहिता की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


नौगांवा सादात के मोहल्ला बगीची में खायम अब्बास ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उन्होंने दो साल पहले अपनी बेटी निशा परवीन की शादी कस्बे के ही मोहल्ला अलीपुरा निवासी मोहम्मद अकबर उर्फ मोनू से की थी। निशा के पास एक साल का बेटा भी है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। शनिवार सुबह ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर निशा को आग लगा दी।
जानकारी मिलने पर पहुंचे मायके वालों को देखकर ससुराल वाले भाग गए। सूचना पर सीओ अवधभान भदौरिया व इंस्पेक्टर सुनील कुमार पुलिस के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल की। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी घटनास्थल पर साक्ष्य एकत्र किए। मायके वालों ने विवाहिता को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है। आरोप है कि सभी ससुराल वालों ने षड्यंत्र के तहत विवाहिता को मारने की साजिश रची।
विज्ञापन

सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में मोहम्मद अकबर उर्फ मोनू, मोहम्मद अली शाहिद, अब्बास अली और जुहैर के खिलाफ दहेज के लिए हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें