फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जिले में छह आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुलेंगे, दो गजरौला में

Fri, 25 Apr 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

अमरोहा जिले में छह आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे। इनमें एक-एक चिकित्सक की तैनाती की जाएगी। गजरौला के नाईपुरा मोहल्ले में भवन देख लिया गया है। साथ ही भानपुर रेलवे फाटक के पास भवन तलाश किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग का जोर इस बात पर है कि मरीजों को दवाई लेने के लिए भटकना न पड़े। इसके लिए जिले में छह नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोलने की कवायद शुरू की है। इनमें एक-एक चिकित्सक की तैनाती की जाएगी। 80 तरह की दवाइयां हर समय उपलब्ध रहेंगी। इन छह आयुष्मान आरोग्य मंदिर में दो गजरौला में होंगे। एक नाईपुरा में खोला जाएगा, जिससे नाईपुरा, चौपला, अल्लीपुर भूड़, सादुल्लेपुर सहित पास के ग्रामीणों को दवाई लेने के लिए सीएचसी में आने की जरूरत न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाईपुरा में स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्थापना के लिए भवन भी तलाश कर लिया है। इसके अलावा भानपुर रेलवे फाटक के पास भी एक आरोग्य मंदिर बनेगा। मगर इसके लिए अभी तक भवन नहीं मिला है। सीएमओ डॉ.एसपी सिंह ने बताया कि जिले में छह आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें