फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त करने वाले दो हिस्ट्रीशीटर सहित छह बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कानपुर कांड के बाद हसनपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। भीमाठीकरी और गंगानगर के जंगल में अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त करने वाले दो हिस्ट्रीशीटर सहित छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से हस्तनिर्मित कारतूसों का जखीरा बरामद हुआ है। 350 जिंदा-खोखा कारतूस, अवैध तमंचा और चाकू मिले हैं। पुलिस ने सभी बदमाशों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी डॉ विपिन ताडा ने पुलिस ऑफिस में अवैध शस्त्र खरीद-फरोख्त का पर्दाफाश किया। एएसपी अजय प्रताप सिंह के निर्देशन बुधवार को हसनपुर पुलिस ने अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त, कारतूसों का निर्माण करने वाले छह बदमाशों को भीमाठीकरी और गंगानगर के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। इनमें मुरादाबाद के कटघर थाने से इलियास और मुगलपुरा थाने से जावेद सक्रिय हिस्ट्रीशीटर हैं। जबकि तीसरा बदमाश शाहपुर कलां निवासी अमर सिंह हसनपुर कोतवाली के टॉप टेन अपराधियों में शामिल हैं। पूछताछ के दौरान अन्य आरोपियों ने अपना नाम कुलदीप नागर निवासी सिरसा गुर्जर हसनपुर, अंकित निवासी चकनवाला थाना गजरौला और बब्लू निवासी बाग गुलाब राय थाना नागफनी मुरादाबाद बताया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में हस्तनिर्मित कारतूस, अवैध तमंचे, चाकू और कारतूस बनाने के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें