गजरौला। रोडवेज से घर लौट रहे सीतापुर निवासी अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पाकर गई पुलिस मृतक को सीएचसी ले गई, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव को घर ले गए।
सीतापुर जनपद के 50 वर्षीय सीताराम दिल्ली में मजदूरी करते थे। शनिवार की रात वह रोडवेज से घर लौट रहे थे। गजरौला थाना क्षेत्र में रोडवेज बस आई तो सीताराम की हालत बिगड़ गई। जिस पर परिजन कहीं ले जाते, इससे पहले ही बस में दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। पुलिसकर्मी सीताराम को जिंदा होने की आस में सीएचसी लाए। जहां पर देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। शव को घर ले गए।