फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जीजा के प्यार में साली ने की हद पार, बहन ने भी दिखाया बड़ा दिल; भर दी पत्नी बनाकर रखने की हामी

Tue, 02 Sep 2025 07:24 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा।

सार

परिजन दोनों की मोहब्बत से अंजान थे। लिहाजा जीजा-साली ने हद पार करते हुए जीवन भर साथ रहने का फैसला कर लिया। करीब एक सप्ताह पहले साली अपने घर से निकल कर जीजा के घर पहुंच गई। 
विज्ञापन
मां-पिता का घर छोड़कर युवती पहुंच गई जीजा के पास - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमरोहा की रहने वाली युवती जीजा के प्यार में बागी हो गई। घर छोड़कर काशीपुर जीजा के पास पहुंच गई। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए और उन्होंने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन जीजा साली नहीं माने। साली ने जहां बड़ी बहन के साथ रहने की रजामंदी दे दी तो वहीं जीजा ने भी दोनों को अपनी पत्नी बनाकर रखने की हामी भर दी। फिलहाल दोनों परिवार के लोग जीजा-साली को समझाने में जुटे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

यह मामला अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां पर कारोबारी का परिवार रहता है। उनकी बड़ी बेटी की शादी दो साल पहले काशीपुर के युवक के साथ हुई थी। फिलहाल दोनों पति-पत्नी काशीपुर में ही रहते हैं। शादी के एक साल बाद ही जीजा का अपनी साली से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। 

परिजन दोनों की मोहब्बत से अंजान थे। लिहाजा जीजा-साली ने हद पार करते हुए जीवन भर साथ रहने का फैसला कर लिया। करीब एक सप्ताह पहले साली अपने घर से निकल कर जीजा के घर पहुंच गई। वहां उसने जीजा के साथ रहने का फैसला कर लिया। 

जानकारी मिलते ही युवती के परिजन काशीपुर पहुंचे और उसे घर ले आए थे। परंतु युवती ने जीजा का साथ छोड़ने से साफ इनकार कर दिया। वह परिजनों को बिना बताए फिर से घर से जीजा के पास चली गई। यहां पहुंचने के बाद साली ने साफ कह दिया कि दोनों बहनें एक साथ रहेंगी। वह जीजा को नहीं छोड़ सकती इसलिए उसकी दूसरी पत्नी बनकर रहेगी। 
विज्ञापन

उधर जीजा ने भी पत्नी के साथ साली को भी साथ रखने के लिए हामी भर दी। मामला पारिवारिक होने के कारण परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को सूचना नही दी है। जीजा-साली की यह प्रेम कहानी शहर में चर्चा का विषय बनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें