फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : गणना प्रपत्र जमा कराना चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान जिले में युद्ध स्तर पर चल रहा है। जिले की चारों विधानसभाओं के 13.70 लाख मतदाताओं को इसमें शामिल किया गया है। चार नवंबर से गणना प्रपत्र का वितरण शुरू कर दिया गया है लेकिन बीस दिन बीतने के बाद भी सिर्फ 20 फीसदी गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज्ड किया जा सका है जबिक चार दिसंबर तक यह काम होना है।
विज्ञापन


ऐसे में दस दिनों में 80 फीसदी मतदाताओं के गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज्ड किया जाना किसी चुनौती से कम नहीं है। गणना प्रपत्रों को मतदाताओं से वापस लेना बीएलओ के लिए चुनौती बना हुआ है। हालांकि, अभियान में तेजी लाने को डीएम के निर्देश भी मतदान केंद्र खोले गए।

चुनाव आयोग के निर्देश पर एसआईआर यानी विशेष प्रगाढ़ अभियान चलाया जा रहा है। इसमें चारों विधानसभाओं के 1488 बूथों पर इतने ही बीएलओ को लगाया गया है। चार नवंबर से चार दिसंबर के बीच मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर उनको भरवाते हुए वापस लिया जाना है। बीएलओ मतदाताओं से अधिकतम तीन बार संपर्क कर उनको गणना प्रपत्र देते हुए वापस जमा करा रहे हैं।
विज्ञापन


लगभग सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है लेकिन गणना प्रपत्र भरकर वापस जमा कराना बीएलओ के लिए चुनौती बना हुआ है। गणना प्रपत्र वापस जमाकर उनको डिजीटाइज्ड भी किया जाना है। अभी तक लगभग 20 फीसदी गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज्ड किया जा सका है। अगले दस दिनों में 80 फीसदी गणना प्रपत्रों को वापस लेकर उनको डिजीटाइज्ड कराया जाना है।





बीएलओ के साथ लगाए गए सहायक

अभियान में तेजी लाने के लिए डीएम ने बीएलओ के सहायक के रूप में पंचायत सहायक व शिक्षामित्रों के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। प्राथमिकता हर मतदाता से गणना प्रपत्र भरवा कर वापस लेना तथा उसको समय से डिजीटाइज्ड कराया जाना है।



रविवार को भी हुआ काम, खुले मतदान केंद्र

डीएम निधि गुप्ता वत्स के निर्देश पर रविवार को भी एसआईआर का काम तेजी के साथ चलाया गया। सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ मौजूद रहे तथा गणना प्रपत्र जमा कराए। इस दौरान मतदान केंद्रों पर भीड़ लगी रही।





विधान सभा वार लगाए नोडल अधिकारी

अभियान की निगरानी को विधानसभा वार जिला स्तरीय अधिकारियों की तैनाती गई है। हर विधानसभा पर लगभग 20 सुपरवाइजर पर एक-एक नोडल अधिकारी को लगाया गया है। अमरोहा विधान सभा में 15, धनौरा में 15, हसनपुर में 15 व नौगांवा सादात में 25 नोडल अधिकारी लगाए गए हैं।



डीएम ने की सहयोग की अपील

एसआईआर को समय से पूरा कराने के लिए डीएम ने जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने गणना प्रपत्र को भरते हुए मतदाता सूची के विवरण, मोबाइल नंबर एवं फोटो के साथ तीन दिनों के भीतर बीएलओ को उपलब्ध कराने में सहयोग करने को कहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के लिए सभी मतदेय स्थलों, गांव एवं वार्डों में हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं। बताया कि गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज्ड कराए जाने के लिए विधानसभा बार अतिरिक्त कंप्यूटर ऑपरेटर भी लगाए गए हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से समय से गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें