फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिल्ट से फिसलन, कुछ बाल-बाल बचे, कई बाइक सवार गिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नालियों के सिल्ट की फिसलन से मंगलवार को कई लोगों की जान जोखिम में पड़ गई। बाइक और साइकिल सवार कई लोग चपेट में आ गए। कर्मचारियों के अलावा नगर पालिका में आने वाले लोग गिरते संभलते हुए आए। कुल लोग गिरते गिरते संभले जबकि कई बाइक सवार गेट के सामने गिर भी गए। इससे उनके कपड़े और जूते कीचड़ से खराब हो गए। सिल्ट नहीं हटाने को लेकर लोगों में नाराजगी दिखी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने नगर पालिका के सामने की नालियों के गंदगी और सिल्ट से पटे होने का मामला उठाया है। इसके बाद से सोमवार से सफाई शुरू कर दी गई है, लेकिन सिल्ट को निकालने से मुश्किलें भी पड़ गई हैं। मंगलवार को सीएचसी से नगर पालिका के मुख्य गेट तक दूसरे दिन भी हालत बदतर रहे। दोपहर दो बजे तक सड़क से गुजरना मुश्किल भरा रहा। हाल यह था कि सड़क के अधिकांश हिस्से पर सिल्ट पसरी हुई दी। बमुश्किल कुछ फीट रास्ता बचा था। पैदल चलने वाले लोग सबसे अधिक परेशान रहे। लोगों की सहूलियत के लिए टाउनहॉल का गेट भी खोला गया। इधर भी कुछ लोग दानिशमंदान, कोर्ट बाजार की तरफ गए। क्योंकि 20 मीटर से अधिक का रास्ता जोखिम भरा दिखा। कई कर्मचारी बाइक से आ रहे थे, ऑफिस के परिसर में प्रवेश के दौरान ही बाइक का पहिया स्लिप होने लगा। किसी तरह बाइक और खुद को संभाले। वहीं कुछ बाइक सवारों को गिरने से चोटें आईं। महिलाएं भी खास मुश्किल में रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें