अमरोहा। मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। हवाएं भी चलती रही। बादलों की ओट में रहे सूर्यदेव अठखेलियां करते रहे। वहीं, दोपहर में बारिश हो गई। हल्की बारिश ने शाम को गलन बढ़ा दी।
सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लुढ़कते पारे के बीच गलन बढ़ती जा रही है। मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहे। इसके बाद दोपहर से बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे गलन बढ़ गई। जहां सुबह आसमान से सूर्य देव ने लोगों को दर्शन दिए। खिलती धूप को देखकर महिलाएं घर का काम निपटाकर धूप लेने के लिए छतों पर पहुंच गई। कुछ ही देर में सूर्यदेव बादलों में छिप गए। अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छा गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके साथ ही सर्द हवाओं का भी सिलसिला जारी रहा। वहीं, स्कूली बच्चे भी छुट्टी के समय स्कूल से बूंदाबांदी के बीच घर रवाना हुए। देर शाम तक बूंदाबांदी होती रही। इसकी वजह से बुजुर्ग और बच्चे गर्म कपड़ों में ढके दिखे। बूंदाबांदी के चलते सड़कों पर चहल-पहल कम हो गई। वहीं, शहर के चौक-चौराहों पर सन्नाटा पसर गया। बाजारों में भी दुकानदार जल्दी ही घर के लिए निकल गए।