अमरोहा। कोहरे में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए जिले की पांच सड़कों पर दिशा-संकेतक बोर्ड और सफेद पट्टी बनाई जाएगी। शासन ने इसके लिए तीन करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। लोक निर्माण विभाग पहले चरण में यह काम कराएगा।
योजना के तहत अमरोहा-कैलसा-पाकबड़ा मार्ग, रहरा-गंवा मार्ग, जोया बाइपास, उझारी-ढबारसी और उझारी-बुरावली मार्ग पर प्रमुख स्थानों पर संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे। इनसे कम दृश्यता में वाहन चालकों को सड़क की स्थिति, मोड़ और दिशा की जानकारी मिल सकेगी।
अधिशासी अभियंता गिरीशचंद ने बताया कि इन कार्यों पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। संकेतक बोर्ड और सफेद पट्टी बनने से वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी और हादसों में कमी लाने में मदद मिलेगी।