फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: श्री रामायण संकीर्तन मंडल ने निकाली प्रभातफेरी

विज्ञापन
अमरोहा में प्रभातफेरी निकालते रामायण संकीर्तन मंडल के पदा​​धिकारी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
अमरोहा। श्री रामायण संकीर्तन मंडल रविवार को सुबह के समय बाबा गंगा नाथ मंदिर बड़ा बाजार से संगीतमय प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी का जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। प्रभातफेरी खत्री कूचियान से कृष्णा बाल मंदिर और वापस बड़ा बाजार से होते हुए बाबा गंगा नाथ मंदिर पर पहुंची।
विज्ञापन

अध्यक्ष चैनसुख गोले एडवोकेट ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस साल मंडल अपना वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से मना रहा है, जो पूरे माघ मास चलेगा। इसमें प्रतिदिन बाबा गंगानाथ मंदिर से सुबह 5:30 बजे प्रभातफेरी अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए वापस मंदिर बाबा गंगानाथ आएंगी। मंदिर बाबा गंगानाथ में श्री राम चरित मानस पाठ नित्य समिति के सदस्यों एवं नगर के गणमान्य भक्तों के द्वारा किया जा रहा है।
महामंत्री अतुल पंडित ने नगर की सम्मानित जनता से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में उपस्थित होकर धर्मलाभ कमाएं। प्रभात फेरी में संदीप रस्तोगी, प्रदीप भटनागर, सागर गुप्ता, प्रतुल, श्याम वीर और आलोक आदि मौजूद रहे। प्रभातफेरी में श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें