फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉट सर्किट आग लगने पर धू-धूकर जली कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रिश्तेदारी में जा रहे कारोबारियों की कार में शॉट सर्किट से आग लग गई। थोड़ी ही देर में कार धू-धूकर कर जल उठी। कारोबारियों ने कार से कूदकर जांच बचाई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में कार और उसमें रखा सामान जल गया।
विज्ञापन

उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी संजू और संदीप चौनिया दोनों दोस्त कारोबारी हैं। उनका अकसर दिल्ली में आना-जाना लगा रहता है। संजू की अमरोहा नगर क्षेत्र के मोहल्ला अहमदनगर में रिश्तेदारी है। शुक्रवार को दोनों कारोबारी दिल्ली से लौटते रहे थे। कार में कागजात, बिजनेस और घर का सामान रखा हुआ था। दोनों कारोबारियों ने मोहल्ला अहमद नगर स्थित रिश्तेदारी में जाने का मन बनाया। इस दौरान वह भीड़भाड़ से बचने के लिए कैलसा बाईपास से होते हुए कांशीराम कालोनी के निकट पहुंचे। तभी उनकी कार में शार्ट सर्किट हुआ और आग लगा गई। सामान को बचाने की कोशिश में संदीप का हाथ झुलस गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। लेकिन इससे पहले सब कुछ जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें