फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर नागालिग से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी (अमरोहा)। परिजनों की गैर मौजूदगी में युवक ने नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास किया। परिजनों के घर लौटने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई। शिकायत करने पर पीड़िता के पिता और ताई की आरोपी के परिजनों ने पिटाई कर दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

घटना आदमपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। गुरुवार की शाम परिजन खेत पर चारा लेने के लिए गए थे। इस दौरान उनकी नाबालिग बेटी पर घर अकेली थी। आरोपी के मुताबिक नाबालिग को अकेला देखकर गांव का ही युवक घर में घुस आया। नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग दौड़ पड़े। लोगों को आता देखकर आरोपी दीवार फांदकर भाग निकला। परिजनों के घर लौटने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता के पिता और ताई आरोपी की शिकायत करने उसके घर पहुंचे तो उल्टा आरोपी के परिजनों ने उनकी पिटाई कर दी। जिससे दोनों घायल हो गए। पीड़िता के पिता ने आदमपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंसपेक्टर अशोक शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर ओमप्रकाश, नौरंग, राजू और गोव िंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं, मुख्य आरोपी नौरंग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें