फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चोरी के शक में युवक को पेड़ से बांधकर पीटने वाला दुकानदार गिरफ्तार

Mon, 06 Jul 2026 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगावां सादात (अमरोहा)। चोरी के शक में युवक को पेड़ से बांधकर पीटने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया। जहां से 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। हवालात पहुंचने के बाद आरोपी के तेवर भी बदल गए और वह हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया।
विज्ञापन

घटना थानाक्षेत्र के बीलना नहर पुल के पास स्थित एक कोल्ड ड्रिंक की दुकान की है। शनिवार को दुकानदार महबूब ने रुपये चोरी के शक में जाबिर नाम के युवक को पकड़ लिया और पास के आम के बाग में ले जाकर पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि आरोपी महबूब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान किया गया है। उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें