फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम-बम भोले के जयकारों संग केसरिया रंग में रंगा हाईवे   

Sat, 30 Jul 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
विज्ञापन
गजरौला से होकर गुजरते हरिद्वार से बड़ी कांवड़ को कंधे पर लाते कांवडि़ये।
विज्ञापन

विज्ञापन
 श्रावण मास चल रहा है। हर कोई भगवान महादेव की भक्ति में रंगा नजर रहा है। नेशनल हाईवे से लेकर धनौरा हाईवे तक बम-बम भोले के जयकारों की गूंज है। घुंघरू की छुनछुन के साथ शुक्रवार को कांवड़ियों का सैलाब उमड़ा।

सुंदर कांवड़ों के साथ शिव भक्तों की टोलियां बोल बम के जयकारे के साथ डीजे पर महादेव के भजनों की धुनों पर झूमती हुई गजरौला से गुजरीं। कांवड़ियों की टोलियों का गजरौला से होकर निकलने का सिलसिला जारी रहा। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। 
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही एनएच-24 और धनौरा हाइवे बम-बम भोले के उद्घोष के साथ केसरियां रंग में रंग गया। जनपद बुलंदशहर, रामपुर, मुरादाबाद और संभल समेत अमरोहा जाने वाले कांवड़ियों के जत्थे जोर शोर के साथ गजरौला पहुंचे तो सभी पर महादेव की भक्ति का रंग चढ़ गया।
विज्ञापन


पांव में घुंघरू की छनछन और लब पर बोल बम के उद्घोष के साथ तन पर केसरियां रंग के कपड़े धारण किये कांवड़ियों के जत्थे जुनून के साथ निकलते रहे। बुलंदशहर के रंगी संगी बेड़ा क्षेत्र के गांव चिसौना के टुक्कीराम शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, नितिन, नीरज, नैपाल व पंकज आदि ने बताया कि जत्थे में 200 लोग शामिल हैं। वह 26 जुलाई को हरिद्वार से जल भरकर चले थे। 31 जुलाई को गांव बेड़ा के अहार महादेव मंदिर में महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें